जिलाधिकारी ने किया ब्लॉक कार्यालय, कल्याणपुर का औचक औचक निरीक्षण, अनुपस्थित 13 कर्मचारियों का रोका वेतन
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय कल्याणपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में अव्यवस्था, धूल-मिट्टी और गंदगी फैली मिली। कर्मचारियों की अनुपस्थिति और लापरवाही देखकर जिलाधिकारी ने नाराज़गी जताई और 13 कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में नियमित कर्मचारियों में दिनेश कुमार यादव, प्रिया मिश्रा, साधना यादव और जीतू आर्या अनुपस्थित पाए गए। संविदा कर्मचारियों में प्रिया शुक्ला, पंकज शर्मा, दीपक कुमार, सत्यम तिवारी, शिशिर कुमार, कृष्णा पाल, आनंद सिंह और नैन्सी मिश्रा गैरहाज़िर रहे। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कार्यालय से राजकमल अवस्थी भी अनुपस्थित पाए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इन सभी कर्मचारियों के अनुपस्थिति दिवसों का वेतन उनकी अनुमति के बिना आहरित न किया जाए। भ्रमण पंजिका में भी कई अनियमितताएँ मिलीं, जहाँ कर्मियों ने कार्यालय से बाहर जाने की प्रविष्टि तो दर्ज की, लेकिन वापसी का उल्लेख नहीं किया। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को तीन दिन में इसकी आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया।
निरीक्षण में तैनात बोर टेक्नीशियन अपने कार्यों का विवरण नहीं बता सके। इस पर सहायक अभियंता, लघु सिंचाई से विकास खंडवार विवरण माँगा गया है। एनआरएलएम और लेखा कक्ष सहित कई दफ्तरों में भी गंदगी और अव्यवस्था पाई गई।
जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को एक सप्ताह में तथा मुख्य विकास अधिकारी को 15 दिनों के भीतर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे स्वयं पुनः निरीक्षण करेंगे।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 