जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आगामी नवरात्रि/दशहरा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आगामी नवरात्रि/दशहरा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान व्रत की मिठाइयाँ, दुग्ध उत्पाद, घी, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, सूखे मेवे एवं अन्य फलाहार की शुद्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ हानिकारक रसायनों से पकाए गए केले एवं अन्य फलों के भंडारण एवं विक्रय को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से कार्यवाही की जा रही है।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-11 संजय प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही की गई। विगत दिवस एवं आज दिनांक 19.09.2025 को निरीक्षण के दौरान कुल 32 नमूने विभिन्न प्रतिष्ठानों से एकत्रित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
संकलित नमूनों का विवरण (संक्षेप में)
दूध, पनीर, दही, घी, टोण्ड मिल्क, फुलक्रीम मिल्क – कल्याणपुर, माधोबाग, शिवराजपुर, रमईपुर, मूसानगर, कोयलानगर आदि क्षेत्रों से।
मिठाई एवं नमकीन उत्पाद (पेड़ा, बेसन लड्डू, छेना मिठाई, दूध बर्फी, खोया) – रावतपुर, कोयलानगर, शारदा नगर आदि क्षेत्रों से।
फलाहारी सामग्री (कुट्टू आटा, सिंघाड़ा आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, किसमिस) – श्याम नगर, अशोक नगर, भन्नानापुरवा, रावतपुर आदि क्षेत्रों से।
सरसों का तेल – रामादेवी चौराहा, पिपरगांव आदि से।
सभी संग्रहीत नमूनों को विधिवत पैक कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।
आगामी कार्यवाही
नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आवश्यकतानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 