जिला मलेरिया अधिकारी के निर्देशन में वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण हेतु संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया
कानपुर नगर जनपद कानपुर नगर में वेक्टर जनित रोगों के नियंत्रण हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं। जिला मलेरिया अधिकारी के निर्देशन में घाटमपुर ब्लॉक के ग्राम गुजेला, पतारा ब्लॉक के ग्राम जहांगीराबाद, भीतरगांव ब्लॉक के ग्राम अकबरपुर बरूई तथा चौबेपुर ब्लॉक के ग्राम मलऊ में संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य कैंप के दौरान ग्राम गुजेला में 83 सामान्य रोगियों को औषधि वितरित कर उपचारित किया गया, जिनमें 23 रोगियों की मलेरिया जाँच तथा 2 रोगियों की डेंगू जाँच की गई। ग्राम जहांगीराबाद में 35 रोगियों का उपचार किया गया और 35 रोगियों की मलेरिया तथा डेंगू की जाँच की गई, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। ग्राम अकबरपुर बरूई में 127 रोगियों को उपचारित किया गया तथा 60 रोगियों की मलेरिया और 60 रोगियों की डेंगू की जाँच की गई, जिनकी रिपोर्ट भी निगेटिव रही। ग्राम मलऊ में 34 सामान्य रोगियों का उपचार किया गया तथा 14-14 रोगियों की मलेरिया और डेंगू जाँच की गई, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई।
इस प्रकार समस्त ब्लॉकों में कुल 279 सामान्य रोगियों को औषधि वितरित कर उपचारित किया गया तथा 132 रोगियों की मलेरिया और 111 रोगियों की डेंगू की जाँच की गई, जिनकी सभी रिपोर्टें निगेटिव पाई गईं।
रोग नियंत्रण के अंतर्गत घरों में सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई की गई, ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, इंडोर स्पेस स्प्रे तथा नालियों में लार्वीसाइडल स्प्रे कराया गया। साथ ही एंटमोलॉजिकल सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन, लार्वानाशक छिड़काव एवं प्रचार-प्रसार की गतिविधियाँ भी संपन्न की गईं। जनसमुदाय को जागरूक करते हुए लार्वा पनपने वाले स्थलों से पानी हटाने, जलभराव वाली जगहों पर जला हुआ मोबिल ऑयल या केरोसीन डालने, खुले भागों पर प्राकृतिक मच्छर निरोधक क्रीम लगाने तथा शरीर को अधिकतम ढककर रखने की अपील की गई।
जनमानस को संचारी रोगों के संबंध में सूचना देने एवं जानकारी प्राप्त करने हेतु यू.एच.एम. चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 तथा 9335301096 संचालित हैं। प्राप्त सूचना पर संबंधित क्षेत्र में टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रकार नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004 एवं 2526005 भी सक्रिय हैं, जिन पर सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 