आशवी भवन में स्थापित भगवान विघ्नहर्ता का गाजे बाजे के साथ किया गया विसर्जन
फर्रुखाबाद दैनिक उपदेश टाइम्स न्यूज़ ब्यूरो मनोज कुमार की विशेष रिपोर्ट
कमालगंज में आश्वी भवन में ध्रुव प्रकाश मिश्रा तथा उनके परिवार द्वारा चौथी बार विघ्नहर्ता को स्थापित कर परिजनों एवं क्षेत्र वासियों द्वारा प्रतिदिन पूजा अर्चना आरती प्रसाद का वितरण होने के बाद आज सुबह विसर्जन सह सम्मान से किया गया जिसमें आज भगवान गणेश जी की सुबह से ही पूजा शुरू हो गई भगवान के दरबार के पुजारी ने विधि विधान से भगवान विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना की इसके बाद आरती, भोग लगाया गया तथा प्रसाद वितरण कर भक्तों ने भंडारे का भी प्रसाद चखा भगवान विघ्नहर्ता को जुलूस के साथ एवं अभी गुलाल भक्तों द्वारा जमकर उड़ाया गया भगवान गणेश जी की छटा देखने लायक थी भगवान गणेश जी को रथ पर विराजमान कर गगन भेदी भक्तों द्वारा जय करो के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया गगन भेदी नारा गूंजता रहा
“गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ ”
गगन भेदी जयकारों के साथ जुलूस आश्वी भवन मिठाइयां गली से कमालगंज शहर के सड़क से गुजरा तो पूरा माहौल भक्ति मय था तथा भक्त गुलाल से शरावोर थे इस प्रकार जमकर भक्तों ने अबीर और गुलाल की होली खेली तथा भक्तों ने भी भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की ट्रैक्टर ट्रालियों आदि वाहनों से सवार होकर भगवान गणपति जी की मूर्ति लेकर कमालगंज गंगा घाट पर पहुंचे वहां भगवान गणेश जी की पूजा आरती कर भगवान गणेश जी को सह सम्मान विसर्जन किया गया इसमें कमालगंज थाना अध्यक्ष तथा पुलिस बल की चाक चौबंध व्यवस्था रही!

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले , दो थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर
करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ीभीड़ ,सुहागिनों ने खूब की खरीदारी
गंगा पार कर घास काटने गई छात्रा गंगा से डूबने से हुई मौत, दो बच्चे सकुशल बचे
धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
राजमार्ग पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था खराब तथा अन्य समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
आशवी भवन में पांचवीं बार विराजे गणपति, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे 