एचआईवी टेस्टिंग पर ईक्वास कार्यशाला आयोजित
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में HIV Testing State Reference Laboratory द्वारा जिला स्तरीय HIV EQAS कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद व उन्नाव जनपदों के 35 ICTC/HCTS सेंटर से लैब तकनीशियन शामिल हुए।कार्यशाला का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. मधु यादव व अन्य वरिष्ठ चिकित्सकों ने किया। डॉ. यादव ने बताया कि EQAS का उद्देश्य प्रयोगशालाओं की जांच को सटीक व विश्वसनीय बनाना है। इससे False Positive व False Negative परिणामों की त्रुटि रोकी जा सकती है।
कार्यशाला में टेस्टिंग की गुणवत्ता सुधार, नमूना संग्रहण विधि व प्रयोगशाला मानकों पर विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजन में डॉ. विकास मिश्रा सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 