जिलाधिकारी ने की उर्वरक उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा, 54 नए उर्वरक विक्रय केंद्र होंगे संचालित, पहले से संचालित हैं 78 विक्रय केंद्र
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जनपद में उर्वरक की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसानों की आवश्यकताओं को देखते हुए उर्वरक वितरण प्रणाली को और सुदृढ़ बनाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद में 54 नए उर्वरक विक्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। इनमें 37 एग्री जंक्शन केंद्र, एक इफको, पाँच आईएफएफडीसी तथा 11 केंद्र एफपीओ के माध्यम से खोले जाएंगे।
नए केंद्रों में 15 बिल्हौर, 31 सदर और आठ घाटमपुर तहसील के अंतर्गत संचालित होंगे। वर्तमान में जिले में 78 उर्वरक विक्रय केंद्र कार्यरत हैं। नए केंद्रों के शुरू होने के बाद कुल संख्या बढ़कर 132 हो जाएगी।
समीक्षा बैठक में जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे। जिला कृषि अधिकारी द्वारा कार्य में रुचि न लेने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उर्वरक विक्रय के दौरान स्थानीय किसानों को प्राथमिकता दी जाए। सभी विक्रय केंद्रों पर कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों के कार्मिक मौजूद रहेंगे, जो पारदर्शी ढंग से विक्रय सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि उर्वरक की कालाबाजारी और ओवररेटिंग किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगी। डीएम ने उप निदेशक कृषि, एआर कॉपरेटिव, पीपीओ तथा सहायक जिला कृषि अधिकारी को निर्धारित क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर उर्वरक विक्रय की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
उपनिदेशक कृषि आर.एस. वर्मा ने बताया कि जनपद में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है। विभिन्न प्रकार के उर्वरकों का स्टॉक इस प्रकार है –
यूरिया : 9726 मैट्रिक टन
डीएपी : 7729 मैट्रिक टन
एनपीके : 8239 मैट्रिक टन
एमओपी : 501 मैट्रिक टन
सुपर फॉस्फेट : 2039 मैट्रिक टन
उपनिदेशक कृषि ने बताया कि नई खेप आते ही नवसृजित विक्रय केंद्रों पर भी उर्वरक उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और समय पर खाद उपलब्ध कराई जाए।
समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 