राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन आज श्रीमती जमुना देवी बालिका इंटर कॉलेज, कृष्णा नगर, कानपुर नगर में किया गया
कानपुर नगर, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन आज श्रीमती जमुना देवी बालिका इंटर कॉलेज, कृष्णा नगर, कानपुर नगर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. संजू अग्रवाल अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण), कानपुर मंडल, तथा डॉ. हरीदत्त नेमी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विद्यार्थियों को एलबेन्डाजोल की गोली खिलाकर किया गया।
इस अवसर पर डॉ. रमित अशोक कुमार रस्तोगी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री राजेंद्र प्रसाद डिविजनल प्रोग्राम मैनेजर, डॉ. राजेश्वर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सुषमा सक्सेना प्रधानाचार्य (श्रीमती जमुना देवी बालिका इंटर कॉलेज), डॉ. निशा गांधी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (कृष्णा नगर), श्री अरुण कुमार (डीएमओ), श्री योगेंद्र पाल (डीसीपीएम), श्री अजित सिंह (डीईआईसी मैनेजर) तथा श्री मिलिंद गौतम (अर्बन कोऑर्डिनेटर) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कृमि मुक्ति (पेट के कीड़े) से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी साझा की। अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महोदया ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की तथा कार्यक्रम के महत्व के प्रति जागरूक किया।
अंत में डॉ. रमित रस्तोगी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार बैनर, पोस्टर एवं वॉल राइटिंग के माध्यम से किया जाएगा।
———

अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई 