हर घर तिरंगा अभियान के तहत तस्वीर अपलोड कर जीते पुरस्कार, 16 अगस्त तक करें आवेदन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर नगर देशभक्ति की रौशनी से जगमगाएगा। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और इमारतों को तिरंगा लाइटों और देशभक्ति से जुड़े सजावटी तत्वों से सुसज्जित करें। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस अनूठी पहल का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना और पूरे शहर को तिरंगे की आभा से आलोकित करना है।
प्रतिभागियों को अपनी सजावट की साफ-सुथरी तस्वीर या वीडियो लेकर अभियान की वेबसाइट www.harghartirangakanpur.com पर अपलोड करनी होगी। आवेदन के साथ नाम, मोबाइल नंबर, पता, कोई सरकारी पहचान पत्र/कर्मचारी आईडी और फोटो या वीडियो अपलोड करना अनिवार्य है।
एडीएम सिटी ने बताया कि सबसे सुंदर तीन सजावटों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2025 है। उन्होंने कहा कि यह केवल सजावट का नहीं, बल्कि अपने देश के प्रति प्रेम और गर्व को जगमगाती रौशनी में बदलने का अवसर है।

अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई 