कला और आर्किटेक्चर का संगम ‘IDEA’25’ का भव्य आयोजन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर आर्किटेक्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम “IDEA’25” का सफल समापन 14 दिसंबर 2025 को हुआ छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक और प्रति कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया IDEA’25 में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित विविध चित्रकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका मुख्य आकर्षण लाइव पेंटिंग रहा इसमें पोर्ट्रेट, लैंडस्केप स्केचिंग, कैरिकेचर, मिट्टी से स्कल्पचर पोर्ट्रेट और सिरामिक पॉट आदि का सजीव निर्माण किया गया विद्यार्थियों की सृजनशीलता और कौशल ने दर्शकों तथा आर्किटेक्ट समुदाय को विशेष रूप से प्रभावित किया इस आयोजन ने विद्यार्थियों को कला और आर्किटेक्चर के समन्वय को समझने तथा अपनी कलात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान किया कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी विद्यार्थियों की कलाओं को डिज़ाइन प्रक्रिया का हिस्सा बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
समापन दिवस पर, कानपुर आर्किटेक्ट एसोसिएशन द्वारा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, साथ ही भविष्य के आयोजनों में उन्हें निरंतर सहभागी बनाने का आश्वासन दिया गया ललित कला संस्थान के निदेशक डॉ. मिठाई लाल, समन्वयक जे. बी. यादव और डॉ. राज कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 