ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र में ऑटो चालक शिव प्रताप सिंह उर्फ संजय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है गुस्साए परिजनों ने ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है पुलिस ने हंगामे के बाद शव को मोर्चरी भेजकर जांच शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि मृतक संजय हरबंश मोहाल का निवासी था, लेकिन शुक्लागंज में किराए के घर में रह रहा था। परिजनों ने हरबंश मोहाल निवासी गोलू करिया, राजू, अखिलेश, भोलू, राजेश समेत अन्य लोगों पर शराब पिलाकर पिटाई करने और हत्या करने का आरोप लगाया है संजय को केपीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया हंगामे के बाद हरबंश मोहाल और फीलखाना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज कर जा जांच शुरू कर दी है।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 