श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विभोर
उपदेश टाइम्स,हमीरपुर। पौथिया गांव स्थित आइएम पब्लिक स्कूल प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कानपुर से आए कथावाचक रामकृष्ण द्विवेदी ने श्रीकृष्ण जन्म व कंस वध की लीला का वर्णन किया।
उन्होंने बताया कि कंस के अत्याचार से सभी परेशान थे। भगवान ने कृष्ण के रूप में देवकी के गर्भ से जन्म लिया। जन्म के समय देवकी वासुदेव की हथकड़ियां खुल गई। जेल के दरवाजे व माता यमुना भगवान के लिए रास्ता बनाया। श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनकर श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा भगवान के नाम से प्रेम करना चाहिए इससे सदमार्ग का रास्ता प्राप्त होता है। भागवत कथा के दौरान कथा व्यास द्वारा प्रस्तुत किए गए भजन सुनकर श्रद्धालु खड़े होकर नृत्य करने लगे। इस मौके पर परिक्षित रामप्रकाश दीक्षित, नीलम दीक्षित, अर्जित दीक्षित, रिया दीक्षित, अंकित दीक्षित, लक्ष्मी द्विवेदी, हिमांशू चौरसिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामकृष्ण उर्फ बउआ हलवाई, बल्लू दीक्षित मौजूद रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 