यमुना पुल पर ट्रेलर खराब होने से कानपुर सागर हाईवे पर लगा जाम

उपदेश टाइम्स,हमीरपुर। यमुना पुल पर एक ट्रेलर खराब होने के बाद उसका चालक भाग गया। जिसके कारण कानपुर सागर हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक हाईवे पर लगे इस जाम में हर कोई फंसा नजर आए। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानियों की समस्या का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची यातायात टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रेलर हटवाकर जाम खुलवाया।
शनिवार की सुबह करीब दस बजे कानपुर से सुमेरपुर की ओर एक भारी भरकम ट्रेलर जा रहा था। जैसे ही यह यमुना पुल पर पहुंचा कि तभी अचानक ट्रेलर बंद हो गया। काफी कोशिश के बाद भी जब ट्रेलर स्टार्ट नही हुआ तो चालक भी वहां से भाग गया और कुछ ही देर में यमुना पुल पर ट्रेलर खड़ा होने के कारण जाम लगना शुरू हो गया और सैकड़ों वाहन इस जाम में फंसे नजर आए। जाम के कारण कई बाइक सवार लोग भी फंसे दिखाई दिए। जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यातायात टीम ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटवाया। जिसके बाद वाहनों का संचालन शुरू हो सका। सुबह दस बजे से लेकर 11 बजे तक करीब एक घंटे तक हाईवे में लगे इस जाम में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसी रोडवेज बसों व अन्य प्राइवेट वाहनों में सवार लोग पैदल ही अपने गंतव्य स्थान को जाने लगे। लोगों ने बताया कि आएदिन कानपुर सागर हाईवे पर लगने वाला जाम लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। गर्मी के मौसम में जाम लगने के कारण लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। इस संबंध में यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह ने बताया की जाम की सूचना पर टीम ने पहुंचकर वाहनों का संचालन शुरू करा दिया था।