बिदोखर के जवारा मेले में उमड़ा आस्था और एकता का सैलाब
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सुमेरपुर के ग्राम बिदोखर मेदनी और पुरई में द्वादशी तिथि को आस्था, प्रेम और एकता के प्रतीक जवारा मेला का भव्य आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों, सांगों, अचरी गीतों और भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाल कर शक्ति की अधिष्ठात्री देवियों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
गांव के काली देवी मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा पूरे गांव का भ्रमण कर पाथादेवी मंदिर पहुंची। यहां देवी भक्तों ने सांग धारण कर भक्ति भाव से देवी की स्तुति की। सांग धारण करने वाले श्रद्धालुओं ने शक्ति की उपासना करते हुए देवी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस दौरान गांव में जगह-जगह देवी गीतों की गूंज सुनाई दी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर जवारे लेकर पहुंची और जवारा गीतों के साथ उनका विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां भगवती से गांव की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके साथ ही गांव में मेला भी लगा रहा,जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा में निकाली गई झांकियां, सांगों की प्रस्तुतियां और अचरी गीतों ने माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। हर ओर शक्ति और आस्था की गूंज थी। इस भव्य आयोजन में बिदोखर मेदनी के प्रधान लालाराम यादव बिदोखर पुरई के प्रधान सुंदर लाल प्रजापति साहित समस्त देवी भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, प्रेम और एकता की अनूठी झलक देखने को मिली।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 