सक्रिय सदस्य सम्मेलन एवं युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के रघुवीर पैलेस में भाजपा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष महोबा जेपी अनुरागी, जिला सहकारी बैंक हमीरपुर महोबा अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। सभी सक्रिय सदस्यों को सदर विधायक ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने पार्टी की स्थापना के समय से वर्तमान तक विकास के हित में किए गए कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। सम्मेलन के बाद युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य आदित्य अवस्थी एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी की अगुवाई में बाइक रैली निकाली गई। जिसको निवर्तमान सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो कस्बे में भारत माता की जय,जय भाजपा तय भाजपा के नारे के साथ मोदी योगी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए निकाली गई। संचालन किशन व्यास ने किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव, आशीष पालीवाल, लालाराम यादव,कुलदीप निषाद,दिगपाल सिंह चंदेल,अरिमर्दन सिंह,अरविंद श्रीवास्तव, अनीस बाल्मीकि,मीना यादव, गीता वर्मा, गीता ओमर सहित बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 