विदोखर का मशहूर जवारा मेंला आज तैयारियां पूर्ण
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। दो पंचायतो के संयुक्त ग्राम बिदोखर का मशहूर जवारा मेला गुरुवार को संपन्न होगा। इस जवारा मेले में देवी भक्त सवा मन से लेकर सवा कुंटल लोहे की वजनी सांगो का प्रदर्शन करते हैं। इनकी कलाबाजी को देखकर लोग दांतों तले उंगली दबाने मजबूर होते हैं।
विदोखर के जवारा मेला की ख्याती दूर-दूर तक है। इस जवारा मेला को देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांव के लोग एकत्र होते हैं। यह जवारा मेला विदोखर पुरई के काली माता मंदिर प्रांगण से शुरू होकर भी विदोखर मेंदनी के पाथामाई मंदिर में सांगो के प्रदर्शन के साथ समपन्न होता है। विदोखर के मेले का अचरी गायन भी मशहूर है। यहां पर एक दर्जन अचरी गायन मंडल अपना प्रदर्शन करते हैं।
विदोखर पुरई के प्रधान सुंदरलाल प्रजापति, विदोखर मेंदनी के प्रधान लालाराम यादव ने बताया कि जवारा मेला की तैयारियां पूर्ण है। दोनों शक्तिपीठों के आसपास साफ सफाई बिजली पानी के पुख्ता इंतजाम कराए गए हैं।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 