नवविवाहिता ने बंद कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने बताई हत्या
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। खुद को कमरे में बंदकर एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। वहीं महिला के परिजनों ने पति व सास पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
मृतका के मामा रामबाबू ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय भांजी प्रियंका की शादी बीते 24 फरवरी को हिंदू रीति रिवाज के साथ सदर कोतवाली के सहजना गांव निवासी स्व.रज्जन के पुत्र मानसिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज को लेकर पति व सास दोनों उसकी भांजी को प्रताड़ित करते थे। मामा का आरोप है कि मंगलवार को मान सिंह रात करीब दस बजे सूरत से अपने गांव आया था। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। तभी उसने पत्नी को मारा पीटा। जिससे प्रियंका की मौत हो गई। कानपुर जनपद के सजेती थाना क्षेत्र के मऊनखत गांव निवासी मृतका के पिता सुनील ने आरोप लगाया है कि उसकी लड़की को सास ललिता व दामाद मान सिंह ने मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया और बाद में फांसी पर लटका दिया। मुझे सूचना नहीं दी।घटना की जानकारी उसे रिश्तेदारों से मिली। ग्रामीणों ने बताया मान सिंह अपने भाई ज्ञानी, सत्तू के साथ 12 दिन पहले सूरत मजदूरी करने चला गया था। मंगलवार को रात वह सूरत से गांव आया था। सुबह करीब 9 बजे मानसिंह अपनी मां ललिता के साथ पत्नी प्रियंका को रिक्शे में लेकर पौथिया की तरफ गया था और दस मिनट बाद वापस गांव ले आया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा व सीओ राजेश कमल समेत कोतवाल राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। कोतवाली पुलिस सास ललिता व पति मान सिंह को अपने साथ कोतवाली ले गई है। मृतका के पिता इटावा में मजदूरी करते हैं। जिसके आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं स्वजन अभी शव को पोस्टमार्टम हाउस नहीं ले जाने दे रहे हैं। जिसके चलते पुलिस का पहरा घर में लगा हुआ है। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 