जिला अस्पताल में हुआ आक्सीजन प्लांट का माकड्रिल, जेडी ने जानी स्थिति
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। बुधवार को जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट के संचालन को लेकर माकड्रिल किया गया। बांदा से आए जेडी डा.बीके वर्मा की निगरानी में यह माकड्रिल हुआ। उन्होंने आक्सीजन प्लांट समेत वार्डों में होने वाली आक्सीजन की सप्लाई का भी जायजा लिया।
शासन के निर्देश पर बुधवार को कई अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट की स्थिति का आंकलन करने के लिए माकड्रिल का आयोजन किया गया था। जिसके क्रम में जिला महिला और पुरुष अस्पताल में भी माकड्रिल किया गया। जिसके नोडल बांदा के जेडी डा.ब्रजेश कुमार वर्मा को बनाया गया। जिन्होंने जिला पुरुष व महिला अस्पताल पहुंचकर आक्सीजन प्लांट को देखा और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी कक्ष में जाकर बेडों तक होने वाली आक्सीजन की सप्लाई को भी जांचा और परखा। उन्होंने स्वयं आक्सीजन स्विच आन कर स्थिति का जायजा लिया। सप्लाई के दौरान उन्हें कहीं भी कोई कमी समझ में नही आई। इसके साथ ही उन्होंने भर्ती वार्ड जाकर वहां भी आक्सीजन की उपलब्धता को देखा। इसी तरह से जेडी ने महिला अस्पताल के भी आक्सीजन प्लांट को देखा और सप्लाई के बारे में जानकारी ली। ताकि मरीजों को आक्सीजन संबंधी कोई परेशानी न हो। इस दौरान जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डा.एसपी गुप्ता, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डा.अंजुला गुप्ता, मैनेजर डा.विवेक राजधर मौजूद रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 