नवरात्र में उमड़ी देवी मंदिरों व पंडालों में भक्तों की भीड़, हो रहे कार्यक्रम
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। नवरात्र के चलते देवी मंदिरों व पंडालों में देवी भक्तों की अच्छी खासी भीड़ लग रही है। देवी भक्त मां की आराधना कर रहे हैं और मन्नत भी मांग रहे हैं। वहीं देवी पंडालों में प्रतिदिन कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।
बुधवार को चैत्र नवरात्र के चौथी व पंचमी तिथि के मौके पर भक्तों ने माता कूष्मांडा व स्कंदमाता का आहवान किया। घरों में दुर्गा चालीस, दुर्गा सप्तमी का पाठ कर पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के अंत में धूप, दीप, कपूर से आरती कर माता कूष्मांडा व स्कंदमाता से घर-परिवार और देश में कल्याण को मनौतियां मांगी। घर में पूजा-अर्चना करने के बाद महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और किशोर-किशोरी भक्त हाथों में पूजा की थाली-जल लेकर मंदिरों की ओर निकल पड़े। सुबह से मुख्यालय के प्रसिद्ध चौरा देवी, गौरा देवी व दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने देवी मां को जल अर्पित किया। मंदिरों को जा रहीं महिलाएं भजन, कीर्तन करती भी नजर आईं। वहीं शहर के सुभाष बाजार में स्थापित देवी प्रतिमा में भव्य आरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त मौजूद रहे। वहीं रात में रामलीला का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने धनुष भंग की लीला देखी और सुबह लक्ष्मण परशुराम संवाद सुना।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 