वृद्धा ने ईद पर डीएम कार्यालय के बाहर पढ़ी नमाज, लापरवाही पर सात होमगार्ड निलंबित
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर । डीएम की कार पार्किंग स्थान पर ईद के दिन नमाज पढ़ने व सजदा करने का वृद्धा का वीडियो मीडिया में वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में सनसनी मच गई।
सोमवार की दोपहर डीएम की कार पार्किंग वाले स्थान व प्रवेश द्वार की चौखट पर नमाज पढ़ने वीडियो इंटरनेट मीडिया में जमकर वायरल हुए। जिसमें वृद्धा सिर को दुपट्टे से ढकने के बाद नमाज पढ़ी हुई नजर आ रही है। फिर कुछ देर बैठने के बाद दुआ मांगने के लिए हाथ उठाती है। इधर ईद की दोपहर डीएम कार्यालय के बाहर वृद्धा का नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद खलबली मच गई। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सुक्रमा प्रसाद और सीओ सदर राजेश कमल ने जांच शुरू की। एसडीएम ने इस मामले की कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला सदर कोतवाली के सूफीगंज मुहल्ला निवासी स्व. बब्बू की पत्नी मुन्नी है। जिसकी उम्र 75 साल के आसपास है। महिला की मानसिक स्थिति भी खराब है। महिला पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले आई। जिसके बाद वहां पहुंचे उसके पुत्र सत्तार ने बताया कि चार साल से इसका उपचार चल रहा है। वह मानसिक रूप से मंदित रहती है। उसका कानपुर में उपचार भी चल रहा है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि वृद्धा के मेडिकल सर्टिफिकेट देखने के बाद उसे पुत्र सत्तार को सौंप दिया गया है। वहीं कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने व नमाज पढ़ने के मामले को लेकर डीएम घनश्याम मीना ने बताया कि यह सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही का नतीजा है। इस कारण मौजूदा में तैनात सात होमगार्डों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनमें होमगार्ड रामकिशोर, कामता, पन्नालाल, मान सिंह, गिरिजावती, राखी व मीना देवी शामिल हैं।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 