नवरात्रि के दूसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, मंदिरों लगे जयकारे
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सोमवार को देवी भक्तों ने मां के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना विधि विधान से की और मां का श्रृंगार कर प्रसाद चढ़ाते हुए मन्नत मांगी। इस दौरान मंदिरों से लेकर देवी पंडालों तक भक्तों का तांता लगा रहा। नवरात्र को लेकर हर तरफ भक्तिमय रसधार बहती नजर आ रही है। सुबह से ही मंदिरों में महिलाओं की टोलियां पहुंचकर मां की पूजा अर्चना करती नजर आ रही है। भोर से ही मां का श्रृंगार कर उनके स्वरूप की पूजा हो रही है। सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। वहीं शाम से फिर भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती है। इसी तरह से देवी पंडालों में शाम के समय होने वाली आरती में भी भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हर तरफ देवीमय माहौल नजर आ रहा है। शाम होते ही भक्तिमय गीतों से शहर गुंजायमान होने लगता है। जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान भी किए जा रहे हैं। मुख्यालय के सुभाष बाजार में सजाए गए पंडाल में भव्य आरती के साथ कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं चौरा देवी मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। साथ ही वहां लगे मेले का लोगों ने आनंद लिया और खरीदारी की।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 