शराबी पति से परेशान महिला ने चाकू से गर्दन काटकर की हत्या, मची सनसनी
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। कस्बा मुस्करा में शराबी पति की हरकतों से तंग आकर महिला ने चाकू से गला काट दिया जिस पति की घर पर ही मौके पर मौत हो गई नवरात्रि के दिन कस्बा में पत्नी द्वारा पति की हत्या किए जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है पुलिस मौके पर जांच कर रही है।
सोमवार के दिन कस्बा में उस समय सनसनी मच गई जब महोबा रोड में बैजनाथ अग्रवाल विद्यालय के पीछे वाली बस्ती में एक पत्नी ने अपने पति की गला काटकर हत्या कर दी। अरविंद रैकवार 48 वर्षीय अपनी पत्नी अनीता 45 वर्षीय व तीन बच्चों के साथ अपने घर में रहता था पत्नी अनीता ने बताया की दोपहर के समय तीनों बच्चे बाहर थे दिन के समय पति अरविंद शराब पीकर घर आ गया वह मेरे साथ झगड़ा करने लगा विवाद काफी बढ़ जाने पर उसने पास में रखी चाकू से अपने पति के ऊपर वार कर दिया जिससे पति की गर्दन कट गई व मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक मुस्करा योगेश तिवारी के साथ क्षेत्राधिकारी राठ राजीव कुमार सिंह ने घटनास्थल की जांच की।
मृतक अरविंद रैकवार के तीन पुत्र हैं बड़ा पुत्र 18 वर्षीय राजेश कस्बा में ही फल का ठेला लगाता है जबकि दो पुत्र दिनेश व राजेश अभी छोटे हैं जो पढ़ाई कर रहे हैं घटना के समय बड़ा पुत्र बाजार में था जबकि बाकी दो पुत्र घर के सामने ही गेहूं की फसल की कटाई चल रही वही पर खेल रहे थे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 