खेत में लगी आग, दो बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई राख
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। खड़ेही लोधन गांव में गेहूं की बोई फसल में अज्ञात कारण से आग लग गई, जिसे देख आस पास के किसानो व ग्रामीणों ने दौड़कर कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे लगी आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक लगभग दो बीघे की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई l
मुस्करा थाना क्षेत्र के गांव खड़ेही लोधन निवासी देवेंद्र उर्फ भूरा राजपूत ने बताया गांव के मोहर सिंह राजपूत का खेत गांव से लगभग एक किमी की दूरी पर है जिसमे लगभग पांच बीघे में गेहूं की फसल बोई हुई थी दिन सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे अचानक गेंहू के खेत मे आग लग गयी पास में कटाई कर किसानों ने आग लगने की सूचना दी सूचना मिलते ही गांव के कई ग्रामीण मौके में पहुच गए ट्यूवेल चला कर लगी आग में पानी डाल कर बड़ी मशक्कत से काबू पा लिया लगी आग की लपेटे इतनी तेज थी कि जबतक लगभग दो बीघे की फसल जलकर राख हो गयी। इस आग जनी से किसान मोहर सिंह राजपूत का लगभग पचास हजार रुपये हुआ है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 