जस्टिस वर्मा के पुन: स्थानांतरित कर भेजे जाने के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। जिला अधिवक्ता संघ ने जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय इलाहाबाद पुन: स्थानांतरित कर भेजे जाने के विरोध में शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए अपर जिलाधिकारी न्यायिक डा.नागेंद्रनाथ यादव को ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भगवानदास दीक्षित व महामंत्री शैलेंद्र कुमार सचान ने मांग करते हुए कहा कि जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास में हुई घटना क्रम में इसके पूर्व भी कई कार्य जो पद की गरिमा के विपरीत इनके द्वारा किए गए हैं। जिससे पूरे देश में न्याय की गरिमा को गिराने का कार्य किया गया है। जस्टिस यशवंत वर्मा के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे समाज में न्याय एवं न्यायालय के प्रति आम जनमानस का विश्वास बढ़ राके। भ्रष्ट एवं भ्रष्टाचारियों को संरक्षण न दिया जाये तथा बचाव एवं पक्षपात भविष्य के लिए अच्छा नही होता है। उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन इलाहाबाद आंदोलनरत अधिवक्ता की मांग पर गौर किया जाए। यदि संपूर्ण चरित्र जस्टिस यशवंत वर्मा का देखा जाए तो न्याय पालिका को कलंकित करने वाला रहा है फिर इनका संरक्षण या पुनः उच्च न्यायालय इलाहाबाद स्थानांतरण कर भेजा जाना संपूर्ण उत्तर प्रदेश की छबि खराब करना है। जबकि यह जब यहां इलाहाबाद हाईकोर्ट में थे तब भी कई गंभीर आरोपों में लिप्त रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनका स्थानांतरण निरस्त किया जाना आवश्यक है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 