जेल का त्रैमासिक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज, डीएम व एसपी उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। जिला जज समेत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा शुक्रवार को जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने जेल में निरुद्ध कैदियों की समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया। शुक्रवार को जिला जज मनोज कुमार राय, जिलाधिकारी घनश्याम मीना व पुलिस अधीक्षक डा.दीक्षा शर्मा ने जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान कैदियों अधिकारियों ने जेल की स्थिति और जेल के प्रशासनिक कार्यों का आकलन के साथ-साथ जेल की सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षाकर्मियों की संख्या, उनके उपकरण और सुरक्षा उपायों की जांच की। इसके अलावा कैदियों की संख्या, उनकी स्वास्थ्य स्थिति, रहने की व्यवस्था और उनकी शिकायतों को भी सुना। जेल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, डाक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता और सफाई व्यवस्था की जांच की गई। कैदियों को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता और मात्रा की जांच की गई। जेल के प्रशासनिक कार्यों, रिकार्ड कीपिंग, और कैदियों के अधिकारों के संरक्षण की व्यवस्था की जांच की गई। कैदियों के लिए उपलब्ध शिक्षा, कौशल विकास और पुनर्वास कार्यक्रमों की रूप रेखा की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान जिला जज के द्वारा जेल के अंदर सभी व्यवस्थाओं एवं कैदियों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार किए जाने के लिए संबंधित को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा, जेलर केपी चंदीला मौजूद रहे
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। जिला जज समेत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा शुक्रवार को जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने जेल में निरुद्ध कैदियों की समस्याओं को सुना और निराकरण का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को जिला जज मनोज कुमार राय, जिलाधिकारी घनश्याम मीना व पुलिस अधीक्षक डा.दीक्षा शर्मा ने जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान कैदियों अधिकारियों ने जेल की स्थिति और जेल के प्रशासनिक कार्यों का आकलन के साथ-साथ जेल की सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षाकर्मियों की संख्या, उनके उपकरण और सुरक्षा उपायों की जांच की। इसके अलावा कैदियों की संख्या, उनकी स्वास्थ्य स्थिति, रहने की व्यवस्था और उनकी शिकायतों को भी सुना। जेल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, डाक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की उपलब्धता और सफाई व्यवस्था की जांच की गई। कैदियों को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता और मात्रा की जांच की गई। जेल के प्रशासनिक कार्यों, रिकार्ड कीपिंग, और कैदियों के अधिकारों के संरक्षण की व्यवस्था की जांच की गई। कैदियों के लिए उपलब्ध शिक्षा, कौशल विकास और पुनर्वास कार्यक्रमों की रूप रेखा की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान जिला जज के द्वारा जेल के अंदर सभी व्यवस्थाओं एवं कैदियों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार किए जाने के लिए संबंधित को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जेल अधीक्षक मंजीव विश्वकर्मा, जेलर केपी चंदीला मौजूद रहे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट