दोनों पालियों में 502 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, घूमते रहे सचल दल
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सोमवार को जिले के सभी केंद्रों में दोनों पालियों में शांतिपूर्ण माहौल के बीच परीक्षाएं संपन्न कराई गईं। दोनों पालियों में कुल 502 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को जिले के सभी 41 केंद्रों में शांतिपूर्ण माहौल के बीच निर्धारित समय में परीक्षा संपन्न कराई गई। सुबह पाली में संपन्न हुई हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत कुल 370 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 326 ने परीक्षा दी तथा 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सुबह पाली में इंटरमीडिएट की गणित की परीक्षा में पंजीकृत 2196 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2120 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 76 परक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं जीव विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत कुल 4610 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 4449 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 161 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह से इंटरमीडिएट की सुबह पाली की परीक्षा में कुल 6806 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 6569 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 237 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शाम पाली में इंटरमीडिएट की चित्रकला एवं रंजनकला की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें पंजीकृत कुल 4954 परीक्षार्थियों में 4733 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 221 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के किसी भी केंद्र में कोई भी नकलची नही पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक समेत अन्य उड़नदस्ते भी केंद्रों में सक्रिय रहे और समय समय पर चेकिंग करते रहे। ताकि किसी भी प्रकार की कोई नकल न हो सके। केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद रहा। सभी केंद्रों में कंट्रोल रूम से भी निगरानी रखी गई।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 