महर्षि बाल्मीकि के अभिषेक के बाद निकाली गई शोभायात्रा
शोभा यात्रा में उमड़ी भीड़
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
मोतीझील स्थित बाल्मीकि उपवन में महर्षि बाल्मीकि जन्मोत्सव का केंद्रीय मेला कमेटी द्वारा बाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर उपवन में रामायण के रचियता बाल्मीकि जी की प्रतिमा का गंगाजल, दूध, दही,शहद आदि द्रव्यों से अभिषेक किया गया। पूरे उपवन को दुल्हन की तरह सजाया गया मेला कमेटी के मीडिया प्रभारी मुन्ना हजारिया ने बताया कि पूरे विधिविधान से महर्षि बाल्मीकि की पूजा अर्चना की गई। मेला कमेटी द्वारा विजय नगर अंबेडकर नगर से शोभायात्रा निकाली गई जो शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क, पाण्डु नगर, नरेंद्र मोहन सेतु होते हुए बाल्मीकि उपवन पहुंची। शोभा यात्रा में आए हजारों की संख्या में लोगों ने महा आरती में हिस्सा लिया। शोभायात्रा में राम दरबार,बाल्मीकि जी के आश्रम में लवकुश, महात्मा बुद्ध.बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर एवं 1857 के क्रांतिकारी माता प्रसाद की झांकियां सजायी गई, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर राम जियावान सागर,अरुण समुद्रे, प्रकाश हजारिया, सुरेश भारती, माता प्रसाद, मुन्ना पहलवान, बिजेंद्र मचौरिया, मनीष विद्यार्थी, शिवराम, चौधरी रामगोपाल, घनश्याम गहरवार, बसंत लाल भारती,डीपी सुमन, राम स्वरूप, राम गोपाल समुद्रे, अशोक भारती, सचिन, राजेश भारती, रमा देवी, आरती देवी,सोनू लोहिया, दिनेश सुदर्शन, राधेश्याम भारती, राहुल हजारिया, जागे हजारिया,विशाल, संतोष कुमार, विनोद कुमार,आदि लोग मौजूद थे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 