कानपुर सेंट्रल से ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर रसीद गिरफ्तार
चोरी के डेढ़ लाख रुपये कीमत के दो महंगे मोबाइल बरामद, आउटर पर धीमी ट्रेनों को बनाता था निशाना
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
कानपुर- जीआरपी कानपुर सेंट्रल पुलिस ने ट्रेनों के आउटर पर धीमी रफ्तार से गुजरने वाली गाड़ियों में यात्रियों के मोबाइल व सामान पर हाथ साफ करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो महंगे स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1.5 लाख रुपये बताई गई है। रेलवे अधिकारियों एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशन तथा जीआरपी थाना प्रभारी ओमनारायण सिंह की अगुवाई में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस टीम ने 5 अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे हैरिशगंज पुल से आगे सीपीसी वाशिंग लाइन की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित पावर हाउस के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान रसीद उर्फ लाला खान (32) पुत्र लल्लू, निवासी गुसियारी, थाना कोतवाली मौदहा, जिला हमीरपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन की गति धीमी होते ही यात्रियों के मोबाइल व सामान को निशाना बनाता था। उसके पास से एक मोटोरोला और एक सैमसंग एस-23 अल्ट्रा मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ जीआरपी कानपुर सेंट्रल में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह, उपनिरीक्षक शिव बाबू यादव, शशिकान्त सरोज, मोहित कुमार, मुख्य आरक्षी राजकमल वर्मा, योगेश यादव, मो. वैश खान तथा आरक्षी रमेश यादव, नुमान खान एवं विवेक यादव शामिल रहे।

प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं से छात्राओं को कराया परिचित, सामाजिक परिवर्तन में जनकल्याणकारी योजनाओं की भूमिका पर विशेष व्याख्यान
कानपुर की छतों पर 172 मेगावाट की ‘सौर शक्ति’, प्रदेश में तीसरा स्थान
एल्विश यादव के कार्यक्रम में स्टेज सुरक्षा पर उठे सवाल, फैन ने खींची जैकेट
हेमंत अवस्थी अंडर-19 टीम में चयनित वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश टीम में मिला स्थान
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई तेज सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन और जनजागरूकता अभियान चलाया
बैंक ऑफ इंडिया में वित्तीय साक्षरता एवं साइबर जागरूकता अभियान आयोजित 