राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना
दिव्यांगों के अधिकारों की लड़ाई के लिए जेल जाने को तैयार- वीरेन्द्र कुमार
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार को आज सुबह मंगलवार को 6 बजे पुलिस ने उस समय हाऊस अरेस्ट कर लिया जब वो पूजा करने मंदिर जा रहे थे पुलिस से वीरेन्द्र कुमार कि झड़प हुई, वीरेन्द्र कुमार ने घर में रोकने के लिए लिखित आदेश मांगा, पुलिस अधिकारी आदेश नहीं दिखा पाये और यह कहा कि हम उच्च अधिकारियों के आदेशों का अनुपालन कर रहे हैं उधर वीरेन्द्र कुमार के हाउस अरेस्ट कि सूचना मिलने ही राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर गुजैनी थाने का घेराव कर दिया और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, वीरेन्द्र कुमार को पुलिस से मुक्त कराओ के नारे लगाने लगे वीरेन्द्र कुमार का हाऊस अरेस्ट समाप्त होने के बाद थाने से हटे दिव्यांगजन, उधर वीरेन्द्र कुमार ने हाऊस अरेस्ट करने पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस का रवैया अमानवीय है, पुलिस मानवाधिकारों का हनन कर रही है उन्होंने कहा कि हम पुलिस कि इस कार्यवाही के खिलाफ न्यायालय में वाद दाखिल करेंगे उन्होंने कहा कि पुलिस हमारा बराबर उत्पीड़न कर रही है इसके खिलाफ जन आन्दोलन करना हमारी मजबूरी है प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी ने कहा कि हम सरकार कि तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर उतर कर संघर्ष करते रहेंगे जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ कानपुर का दिव्यांग चुप नहीं बैठेंग धरना प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, ओमप्रकाश दास, दिलिप कुमार, गोमती वर्मा, गुड्डी दीक्षित, राम-जानकी, अमीत श्रीवास्तव, आशीष कुमार, सोनबाला, ज्ञान सिंह, इसरार अहमद आदि शामिल थे!

कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
नवरात्रि से पहले दुरुस्त हों शहर की सड़कें, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: सांसद
अनुरक्षण एवं संचालन शुल्क न चुकाने वाली टेनरियों पर होगी कार्रवाई, 20 एमएलडी सीईटीपी परियोजना के कार्य समय से पूरे करने के निर्देश, पाइपलाइन-मैनहोल पर दो दिन में मांगी संयुक्त रिपोर्ट
नगर निगम कर्मचारियों की 14 सूत्रीय मांगें, वार्ता के लिए समय देने की मांग
ओ बी सी का कालम 2027 की जनगणना में जोड़ने व पहले से मौजूद जातियों की ड्राप डाउन सूची उपलब्ध कराने की मांग कों लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा दिया गया ज्ञापन 