पहाडगांव गांव में पक्की सड़कें खोद दी, बनवाना भूले जिम्मेदार घरों में नही पहुंचा एक भी बूंद पानी,पाइप लाइन हो गई क्षतिग्रस्त
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
पहाड़ गांव नमामि गंगे योजना के तहत पहाडगांव गांव में तीन वर्ष पूर्व बिछाई गई पाइपलाइन ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। योजना से गांव की पक्की, इंटरलॉकिंग सड़कों को खोदकर पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन बाद में सड़कों को फिर से नहीं बनवाया गया, हद तो तब हो गई जो लाइन बिछाई गई थी पानी देने से पहले क्षतिग्रस्त होने लगी है।गांव की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं और जगह-जगह दलदल व कीचड़ जमा है।
कोंच ब्लाक के पहाडगांव गांव की करीब सात हजार की आबादी है, गांव में तीन वर्ष पहले नमामि गंगे योजना से गांव में पक्की सड़कों को खोदकर अंडरग्राउंड पाइप बिछाई गई, लाइनें तो बिछा दी, इसके बाद सड़को की मरम्मत नही कराई गई है,ग्रामवासियों ने बताया कि पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है,इसके बाद बिछाई गई पाइप लाइनों से एक बूंद पानी नही पहुंचा है, पाइपलाइन टूटी पड़ी है और गांव की गलियां कीचड़ से भरी हुई हैं,मुख्य सड़कों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है,गांव की ब्रह्मचारिणी मंदिर शिव शंकर मंदिर प्राथमिक विद्यालय एवं राम-जानकी मंदिर जाने वाले रास्ते भी टूटे पड़े हुए हैं बच्चे स्कूल आने जाने में फिसलने और गिरने की आशंका से रोज जूझते हैं वाहन तो दूर पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ते सुरक्षित नहीं बचें ग्रामीण श्याम साहू रमाकांत गुप्ता मस्ताना मिथलेश राजपूत ने बताया कि अधिकारियों को क ई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन किसी ने सुध नहीं ली आरोप लगाया कि ठेकेदार गांव की सड़कें बनवा दें पानी की उम्मीद गांव बालों ने छोड़ दी क्योंकि पानी देने से पहले पाइपलाइन जगह जगह टूटी फूटी पड़ी है लोगों का कहना है कि नमामि गंगे योजना के नाम पर गांव की सुंदर सड़कों को खोदकर बर्बाद कर दिया गया उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जाएं उनका कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण सामूहिक रूप से प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई
कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार 