नागबंधम में अब्दाली का तांडव: ऋषभ साहनी का सबसे डरावना अवतार नागबंधम में ऋषभ साहनी का पावर पैक्ड लुक
मुंबई (अनिल बेदाग) : अभिषेक नामा की मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा नागबंधम ने अपने एक अहम किरदार के फर्स्ट लुक के साथ दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। वीरत कर्णा की लीड फिल्म में अभिनेता ऋषभ साहनी कुख्यात अफगान सुल्तान अब्दाली के रूप में नजर आएंगे—एक ऐसा किरदार जो क्रूरता, लालच और अंधी महत्वाकांक्षा का प्रतीक है।
फर्स्ट-लुक पोस्टर में बर्फ से ढके युद्धक्षेत्र के बीच ऋषभ का खौफनाक अवतार दिखाई देता है—हाथ में खून से सना विशाल युद्धकुल्हाड़ा, आंखों में जुनून और पीछे बढ़ती विशाल सेना। तीरंदाज, युद्ध हाथी और भेड़ियों का झुंड मिलकर तबाही के संकेत देता है।
1750 के दौर की पृष्ठभूमि में रची गई यह कहानी अब्दाली के भारत पर हमलों और हिमालय में छिपे रहस्यमयी नागबंधम को हासिल करने की उसकी निर्दय कोशिशों को उजागर करती है। डायरेक्टर अभिषेक नामा के मुताबिक, ऋषभ ने इस किरदार में ऐसी गहराई भरी है कि इतिहास मानो पर्दे पर जीवित हो उठा हो। महाशिवरात्रि पर आने वाला टीज़र अब इस भव्य गाथा की पहली झलक दिखाने को तैयार है।

फिल्मों से फकीरी तक: सरदार सिंह सूरी की अनोखी जीवन यात्रा, रुपहले पर्दे के पीछे का असली हीरो थे सरदार सिंह सूरी, सिनेमा के सितारों के पीछे खड़े शख्स: सरदार सिंह सूरी की कहानी
रोमांस की नई मिसाल बना ‘तेरे बिना क्या है जीना’ ‘तेरे बिना क्या है जीना’ ने छेड़ी दिल की तारें ‘तेरे बिना क्या है जीना’ बना रोमांस का नया एंथम
क्रिकेट के बाद अब अनिल चौधरी लगाएंगे कैमरे पर ‘सिक्सर’ क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी का ‘गोली तो चलेगी’ में दिखा नया अवतार
आस्था, रहस्य और सौंदर्य का संगम: ‘नागबंधम’ में पार्वती बनीं नभा नतेश रहस्यों की देवी पार्वती: ‘नागबंधम’ के पोस्टर में छाईं नभा नतेश
ऑस्कर जनरल एंट्री लिस्ट में पहुँचीं होम्बले फ़िल्म्स की दो फिल्में
निर्देशक राजीव सिंह दिनकर की भव्य रंगमंचीय नाट्य प्रस्तुति ‘मेरे कृष्ण’ 