लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण व जनसंख्या पर हिंदू समाज करे गंभीर चिंतन-प्रांत प्रचारक, कोंच के गल्ला मंडी में आयोजित हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
कोंच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को नवीन गल्ला मंडी परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में साधु-संत, जनप्रतिनिधि, संघ कार्यकर्ता एवं हिंदू समाज के लोग शामिल हुए।
अश्विनी जाटव एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में पण्डोखर सरकार गुरुशरण शर्मा, संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम, ओम शांति प्रवास से जुड़ी निशा दीदी एवं राजकुमारी अतिथि के रूप में मंचासीन रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों का स्वागत घोष वादन, बैज अलंकरण, शॉल, पुष्पगुच्छ एवं गीता भेंट कर किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पण्डोखर सरकार ने कहा कि नए मंदिरों के निर्माण से पहले पुराने एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े मठ-मंदिरों की देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता है। हिंदू समाज को अपनी संस्कृति, सभ्यता और धार्मिक स्थलों की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा, तभी भारत पुनः विश्व गुरु बन सकेगा। उन्होंने अयोध्या और मथुरा का उल्लेख करते हुए हिंदू समाज से धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए जागरूक और संगठित होने का आह्वान किया। संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि समग्र हिंदू समाज को संगठित कर सामाजिक उत्थान और राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण और जनसंख्या जैसे विषयों पर हिंदू समाज को गंभीरता से चिंतन करने की आवश्यकता है। उन्होंने जनसंख्या असंतुलन को लेकर समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती के साथ सम्मेलन का समापन किया गया। पूरे परिसर में जय श्रीराम और वंदे मातरम के जयकारे गूंजते रहे। सरस्वती शिशु मंदिर बजरिया के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम संयोजक विवेक श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, विधायक मूलचंद्र निरंजन, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला प्रचारक शिवम, नगर प्रचारक ऋषभ गिरवासिया, भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल समाजसेवी राहुल तिवारी कैलिया आशुतोष रावत दीपक तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, संघ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते विधायक मुलचंद निरजंन –संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार
विदाई समारोह : संस्कार, अनुशासन एवं प्रेरणा का अनुपम संगम
कोंच-पहाड़ गांव रोड की हालत दिखाते स्थानीय लोग। स्रोत इलाकाई
सेवानिवृत्ति पर एडीओ पंचायत को दी गई भावभीनी विदाई
कोंच में खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां, लापरवाही बरकरार 