चार दिन में नेत्र शिविर में हुए 999 रजिस्ट्रेशन
ऑपरेशन के बाद मरीजों को सम्मानित कर बांटे कंबल
कन्नौज। आज गुरुवार को गंगा जी मोड स्थित पम्पी जैन कोल्ड स्टोरेज में श्रीमती चिन्तामणी सवाई लाल जैन चैरिटैबिल ट्रस्ट एवं शंकरा आई हॉस्पिटल चौबेपुर कानपुर के सहयोग से चल रहे चार दिवसीय कैंप के चौथे एवं अंतिम दिन ऑपरेशन करवाकर वापस आए 57 मरीजों को कैंप के आयोजक व पूर्व एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी ने सम्मानित कर कंबल वितरित किए।
ऋषभ शिक्षा निकेतन के अध्यापिकाओं व छात्र छात्राओं छात्रों ने भी नेत्र ऑपरेशन कराकर वापस लौटे मरीजों का स्वागत किया।
शिविर में आज 162 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 68 मरीजों को नेत्र परीक्षण के बाद एक बस व मिनी बस से ऑपरेशन के लिए शंकरा आई हास्पिटल चौबेपुर कानपुर भेजा गया।
शिविर में अब तक 999 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। गुरुवार आज नेत्र शिविर का समापन हो गया।
इस अवसर पर अतुल जैन, आरती जैन, जया सुशील जैन, देवेश तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थिति थे।

यातायात नियमों के पालन का संदेश, “सुरक्षा घर से शुरू होती है” — टीएसआई अरशद अली
राष्ट्रीय युवा दिवस पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने लगाई दौड़
कन्नौज तिर्वा कोतवाली के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत एक घायल
मेडिकल कॉलेज तिर्वा के असिस्टेंट कुक का उसके कमरे में मिला शव,पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज में संविदा कर्मियों ने मानदेय और निष्कासन को लेकर उठाई आवाज, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सी पी पाल ने किया खंडन
ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित एक घायल, टी एस आई अरशद अली ने मौके पर पहुंच कर घायलों की मदद की 