मेडिकल कॉलेज तिर्वा के असिस्टेंट कुक का उसके कमरे में मिला शव,पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
मेडिकल कॉलेज तिर्वा के एक कमरे में 26 वर्षीय असिस्टेंट कुक का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के राप्ती नगर निवासी उमाशंकर शर्मा की पत्नी बिंदु शर्मा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत थीं। वर्ष 2013 में एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके पुत्र 28 वर्षीय राजन शर्मा को मृतक आश्रित के तहत वर्ष 2018 में नौकरी मिला थी। मेडिकल कॉलेज में राजन असिस्टेंट कुक के पद पर कार्यरत थे। कॉलेज के टाइप 1 में कमरा नंबर 16 में राजन अकेले ही रहते थे। बीते शनिवार को राजन को कॉलेज में मेडिकल स्टॉफ के अलावा उनके कमरे के निकट रहने वाले मेडिकल कर्मियों ने देखा था। सूत्रों से पता चला है कि शनिवार शाम राजन को अपने कमरे में जाते हुए उनके पड़ोसियों ने देखा था। इसके बाद रविवार को पूरे दिन किसी भी पड़ोसी और मेडिकल कर्मी की नजर राजन पर नहीं पड़ी, इसके अलावा राजन के कमरे का गेट भी नहीं खुला। बीती रात नौ बजे के जब मेडिकल कॉलेज कर्मियों ने राजन के कमरे का गेट खटखटाया तो इसके बाद भी कोई आहट नहीं मिली। अनहोनी की आशंका के चलते मेडिकल कर्मियों ने मामले की सूचना से मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राजन के कमरे का दरवाजा किसी प्रकार खुलवाया तो मौके पर मौजूद मेडिकल कर्मी दंग रह गए। कमरे के तख्त पर राजन मृत पड़ा था कमरे में खून भी पड़ा पाया गया। मामले की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना को लेकर मौके पर मौजूद साक्ष्य भी जुटाए।
मृतक मेडिकल कर्मी का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया था।
घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी दे दी है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।
तिर्वा कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि, हो सकता है कि शराब पीने के कारण राजन को उल्टियां हुईं फिर भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
फिलहाल उपरोक्त घटना क्रम को लेकर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कर्मियों और मेडिकल स्टॉफ में दुख का माहौल है।

अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई 