सड़क हादसों में भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत तीन की मौत, मचा कोहराम
कन्नौज उपदेश टाइम्स
मंगलवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
नादेमऊ में बाइक भिड़ंत, भाजपा बूथ अध्यक्ष की मौत
सौंरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र सक्सेना बाइक से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे। नादेमऊ पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र को तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र भाजपा के बूथ अध्यक्ष बताए गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सड़क पार कर रही महिला को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में बेला उमर्दा-औरैया मार्ग पर गसीमपुर पुलिया के पास सड़क पार कर रही 40 वर्षीय उमा को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। उमा भवन निवादा, बिल्हौर निवासी बबलू की पत्नी थीं और मायके धरमंगदपुर आई थीं। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उपचार के दौरान उमा की मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ऑटो पलटने से रमाकांत की मौत, कई सवारियां घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के तिर्वा-कन्नौज मार्ग स्थित पाल चौराहे के पास अनियंत्रित ऑटो पलट गया। हादसे में तिर्वा के दुर्गानगर निवासी 62 वर्षीय रमाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यातायात नियमों के पालन का संदेश, “सुरक्षा घर से शुरू होती है” — टीएसआई अरशद अली
राष्ट्रीय युवा दिवस पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने लगाई दौड़
कन्नौज तिर्वा कोतवाली के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत एक घायल
मेडिकल कॉलेज तिर्वा के असिस्टेंट कुक का उसके कमरे में मिला शव,पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज में संविदा कर्मियों ने मानदेय और निष्कासन को लेकर उठाई आवाज, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सी पी पाल ने किया खंडन
ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित एक घायल, टी एस आई अरशद अली ने मौके पर पहुंच कर घायलों की मदद की 