मोहनपुर में नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती पर याद किए गए उनके संघर्ष, संविधान बचाओ अभियान को बूथ तक पहुंचाने का लिया संकल्प
26 नवम्बर को संविधान दिवस पर नुमाईश मैदान, रनिया में आयोजित होगा कार्यक्रम, पूर्व सांसद राजाराम पाल ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की
उपदेश टाइम्स, कानपुर देहात
कानपुर देहात समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संविधान बचाओ, वोट बचाओ संकल्प सप्ताह के अंतर्गत आज मोहनपुर स्थित सोहन गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी के संस्थापक, धरतीपुत्र एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की जयंती मनाई गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन, समाजवादी विचारधारा और जनसेवा के कार्यों को याद किया।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव मा० राजाराम पाल जी ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग, सादगी और जनसेवा का प्रतीक रहा है। एक साधारण किसान परिवार से निकलकर उन्होंने गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के हक और सम्मान के लिए जीवन भर संघर्ष किया। नेताजी ने हमेशा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा को सर्वोपरि माना।
उन्होंने कहा कि आज संविधान को बचाना ही नेताजी के सपनों को पूरा करना है। इसलिए हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर मतदाता सूची की जांच करे, कटे हुए वोट पुनः जुड़वाए और नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने का काम करे। बूथ मजबूत होगा, तभी संगठन मजबूत होगा और तभी संविधान की रक्षा होगी।
राजाराम पाल जी ने जानकारी दी कि *26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर नुमाईश मैदान, रनिया में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा।* उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों, सेक्टर अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों, पीडीए प्रहरियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे संविधान बचाओ, वोट बचाओ अभियान को मोहनपुर क्षेत्र के हर गांव और हर बूथ तक पहुंचाएंगे और नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलकर संगठन को मजबूत करेंगे।
बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संविधान बचाओ, वोट बचाओ संकल्प सप्ताह के तहत शिवली में संगठनात्मक बैठक संपन्न
संविधान बचाओ, वोट बचाओ संकल्प सप्ताह का कानपुर देहात में भव्य शुभारंभ, 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प
थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 700 ग्राम अवैध चरस (कीमत करीब 1.40 लाख रुपये) के साथ किया गया गिरफ्तार
चिरौरा में गूंजी PDA की आवाज, जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब
19 सामाजिक बहुजन संगठन उतरे राजाराम पाल के समर्थन में, जिलाधिकारी को ज्ञापन, पुतला दहन व जातिसूचक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई की मांग
मैथा ब्लॉक में संपन्न हुआ पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सामाजिक न्याय और मजबूत संगठन का संकल्प 