सड़क हादसे में पत्रकार की मौत — लखनऊ ले जाते समय तोड़ा दम –इंटर कॉलेज के रह चुके प्रिंसिपल
कन्नौज। कन्नौज में बाइक एक्सीडेंट में वरिष्ठ पत्रकार की मौत हो गई। वह स्कूटी से जा रहे थे, तभी एक बाइक से टकरा कर सड़क पर गिर गए। स्थनीय लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। इंटर कॉलेज के रह चुके प्रिंसिपल कुतुलूपुर मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय समरजीत अग्निहोत्री एसबीएस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रहे चुके रिटायरमेंट के बाद वह लंबे समय तक पत्रकारिता करते रहे थे। शनिवार दोपहर वह स्कूटी पर सवार होकर सरायमीरा से मकरन्दनगर की ओर जा रहे थे, तभी पुरातत्व संग्रहालय के सामने एक बाइक अचानक से आ गई। जिससे टकराकर वह सड़क पर गिर गए, जिससे उनका सिर जमीन से टकरा गया। हेड इंजरी होने पर रेफर किया गया था लखनऊ स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हेड इंजरी का केस होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन वहां लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मकरंदनगर स्थित उनके आवास पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

यातायात नियमों के पालन का संदेश, “सुरक्षा घर से शुरू होती है” — टीएसआई अरशद अली
राष्ट्रीय युवा दिवस पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने लगाई दौड़
कन्नौज तिर्वा कोतवाली के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत एक घायल
मेडिकल कॉलेज तिर्वा के असिस्टेंट कुक का उसके कमरे में मिला शव,पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज में संविदा कर्मियों ने मानदेय और निष्कासन को लेकर उठाई आवाज, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सी पी पाल ने किया खंडन
ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित एक घायल, टी एस आई अरशद अली ने मौके पर पहुंच कर घायलों की मदद की 