लूट के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा — हरदोई पुलिस टीम पर हमलाकर आरोपी को छुड़ाया था –कैमरा देखकर आरोपी ने किया स्माइल
कन्नौज। कन्नौज में भीड़ ने हमलाकर हरदोई पुलिस की पकड़ से लूट के जिस आरोपी को छुड़ा लिया, उसे मंगलवार को कन्नौज पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाली परिसर में उसे पुलिस मीडिया के सामने लाई तो कैमरा देखकर वह स्माइल करने लगा। हालांकि पुलिस टीम पर हमला करने वालों को अभी नहीं पकड़ा जा सका। हरदोई जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के सेंवहार गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद की जेब से 16 दिसम्बर को बदमाशों ने 23 हजार रुपए पार कर दिए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कन्नौज के मकरंदनगर स्थित गिहार बस्ती के रहने वाले राजीव गिहार को पकड़ने के लिए 21 दिसम्बर की शाम हरदोई की पुलिस टीम कन्नौज आई थी।बाइक समेत राजीव गिहार को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया तो बवाल हो गया। यहां राजीव गिहार के मोहल्ले के लोगों ने पुलिस टीम पर हमलाकर उसे छुड़ा लिया था, जिसके वीडियो भी वायरल हुए। इस मामले में कन्नौज पुलिस ने घेराबंदी कर राजीव गिहार को पकड़ लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामले को लेकर सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि राजीव गिहार शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से 9 मुकदमे दर्ज हैं। हरदोई की पुलिस टीम पर हमले के बाद कन्नौज कोतवाली में पुलिस टीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। उसके पास से एक बाइक भी बरामद हुई है।

यातायात नियमों के पालन का संदेश, “सुरक्षा घर से शुरू होती है” — टीएसआई अरशद अली
राष्ट्रीय युवा दिवस पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने लगाई दौड़
कन्नौज तिर्वा कोतवाली के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत एक घायल
मेडिकल कॉलेज तिर्वा के असिस्टेंट कुक का उसके कमरे में मिला शव,पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज में संविदा कर्मियों ने मानदेय और निष्कासन को लेकर उठाई आवाज, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सी पी पाल ने किया खंडन
ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित एक घायल, टी एस आई अरशद अली ने मौके पर पहुंच कर घायलों की मदद की 