बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की अनदेखी कर रही है भाजपा सरकार
नीरज कुमार/ आदित्य मिश्रा
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं नें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सपा नेताओं नें ग्राम बक्शीपूर्वा एवं काशिमपुर पहुँच कर बाढ़ पीड़ित परिवारों के मुलाकात कर स्थिति जानी और रोजमर्रा कि सामिग्री आटा चावल तेल नमक आलू बिस्किट एवं तैयार भोजन वितरित किया। सपा नेताओं नें कहा जनपद में कई क्षेत्र प्रति वर्ष बाढ़ प्रभावित रहते हैं लेकिन सरकार लगातार इन क्षेत्रों कि उपेक्षा कर रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए कोई ठोस रणनीति बनाना तो दूर बाढ़ से प्रभावित परिवारों को पर्याप्त रोजमर्रा कि सामिग्री और समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था तक उपलब्ध नही करा रही है। बाढ़ प्रभावित लोगों का दैनिक जीवन आभाव ग्रस्त है साथ ही गाँव गली में पानी जमा होने से इनके स्वस्थ को लेकर तमाम समस्याओ का खतरा भी बना हुआ है लेकिन संवेदनहीन सरकार इनकी समस्याओ कि ओर ध्यान नही दें रही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, वरिष्ठ नेता जय कुमार तिवारी बउअन, प्रदेश सचिव आकाश शाक्य, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, विधानसभा अध्यक्ष पीपी सिंह बघेल, भोले कुरैशी, आनंद बाबू यादव, नाज़िम खान, राज यादव, अमित यादव, मोहित यादव, फिरोज खान पारले, जुनैद सिद्धिकी, सिब्बू तिवारी, प्रतीक कुशवाहा, नितिन यादव, कौशर खान, मुजम्मिल खान अंशु पाल, दीपक यादव, नितिन यादव, आकाश यादव, अनिरुद्ध यादव , शेखर गिहार मौजूद रहें।

यातायात नियमों के पालन का संदेश, “सुरक्षा घर से शुरू होती है” — टीएसआई अरशद अली
राष्ट्रीय युवा दिवस पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने लगाई दौड़
कन्नौज तिर्वा कोतवाली के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत एक घायल
मेडिकल कॉलेज तिर्वा के असिस्टेंट कुक का उसके कमरे में मिला शव,पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज में संविदा कर्मियों ने मानदेय और निष्कासन को लेकर उठाई आवाज, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सी पी पाल ने किया खंडन
ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित एक घायल, टी एस आई अरशद अली ने मौके पर पहुंच कर घायलों की मदद की 