रिद्धि सिद्धि विश्वास क्लब ने जच्चा-बच्चा अस्पताल मैं किया सेनेटरी पैड का वितरण
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महिला स्वास्थ्य एवं अंतरंग स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल के अंतर्गत एनजीओ “रिद्धि सिद्धि विश्वास क्लब” द्वारा जच्चा-बच्चा अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग (Obs & Gynae) विभाग में उपचार हेतु आने वाली महिला रोगियों को निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।
इस सामाजिक एवं मानवीय पहल में एनजीओ की सक्रिय सदस्य सीमा बाकरे, रेखा श्रीवास्तव एवं निशा श्रीवास्तव की विशेष सहभागिता रही, जिन्होंने महिला रोगियों तक इस आवश्यक सुविधा को संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ पहुँचाया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू गुप्ता ने एनजीओ के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाओं में मासिक धर्म एवं अंतरंग स्वच्छता के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है तथा इस प्रकार के छोटे किंतु सार्थक कदम महिला स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डॉ. गुप्ता ,डॉ शैली अग्रवाल,डॉ सीमा द्विवेदी ने रिद्धि सिद्धि विश्वास क्लब एवं उसकी सदस्यों को महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए इस सद्भावनापूर्ण कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार की सामाजिक पहल निरंतर जारी रहेंगी। इस कार्यक्रम से लाभान्वित महिला रोगियों ने भी एनजीओ एवं अस्पताल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के लायर्स क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने अजय अग्निहोत्री एडवोकेट
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की बैठक कल्याणपुर कानपुर मे कल
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.)
एमएसएमई विकास पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
11 सितम्बर को कानपुर आएंगे एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे, जनसुनवाई कर योजनाओं की करेंगे समीक्षा, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं एवं उत्पीड़न संबंधी मामलों की भी होगी समीक्षा
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय, बुखार सर्वेक्षण व निरोधात्मक गतिविधियां तेज, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, फॉगिंग एवं सोर्स रिडक्शन के साथ ओआरएस व क्लोरीन टैबलेट का वितरण 