बहन फाउंडेशन का कैप्टन सम्मेलन आयोजित, पूर्व विधायक अजय कपूर ने बहनों को सशक्त बनाने का दिया संदेश
गोविंद नगर स्थित संजय गेस्ट हाउस में जुटीं सैकड़ों बहनें, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को लेकर हुई अहम घोषणाएं
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स।
बहनों के सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए समर्पित संगठन बहन फाउंडेशन का कैप्टन सम्मेलन गुरुवार को गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित संजय गेस्ट हाउस में भव्य रूप से आयोजित किया गया। सम्मेलन में फाउंडेशन के संरक्षक एवं गोविंद नगर से पूर्व विधायक अजय कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कैप्टन बहनों को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत व व्यापक बनाने पर जोर दिया।
पूर्व विधायक अजय कपूर ने बताया कि वर्ष 2019 में बहन फाउंडेशन की नींव रखी गई थी, जो आज लगभग 40 हजार बहनों का सशक्त संगठन बन चुका है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य बहनों को शैक्षिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बहनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा, ताकि प्रत्येक बहन स्वस्थ रह सके।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कर जरूरतमंद बहनों का धूमधाम से विवाह कराया जाएगा तथा शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी बहनों तक पहुंचाया जाएगा। अजय कपूर ने कहा कि बहन फाउंडेशन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, आत्मनिर्भरता और विकास का एक मजबूत मंच है।
सम्मेलन में मिथिलेश पांडेय, रेखा श्रीवास्तव, तारा सिंह, ममता देवी, मालती राजपूत, फूलमती, अंजू तिवारी, सुनीता कुशवाहा, लाली गुप्ता, मिथिलेश शुक्ला, शशिकला देवी, संघमित्रा, रानी लोधी, मोनिका शर्मा, शीला देवी, सपना, बबीता चौबे सहित बड़ी संख्या में कैप्टन बहनें उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में उतरी महिलाएं, बताया लोकतंत्र को नई दिशा देने वाला कदम
समाजवादी युवजन सभा, कानपुर महानगर ने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग उठाई
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बिल्हौर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान चलाया गया
कानपुर में पीएनजी गैस कनेक्शन विस्तार पर बैठक, उपभोक्ताओं को तेजी से कनेक्शन देने के दिये गये निर्देश
डॉ भीमराव अंबेडकर का 135 वां जन्म उत्सव समारोह, विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़, ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ का पोस्टर बना संवेदनाओं का आईना , ‘चिल्ड्रन ऑफ गॉड’ में गूंजेगी इंसानियत की आवाज़ 