अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अल्माटी में सम्मानित होंगे डॉ. राजा और डॉ. सना
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर के लिए चिकित्सा क्षेत्र से एक गौरवशाली खबर सामने आई है शहर के सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. राजा और उनकी पत्नी डॉ. सना राजा को कज़ाकस्तान के अल्माटी में आयोजित होने वाली ‘अंतर्राष्ट्रीय होम्योपैथिक कॉन्फ्रेंस’ में सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है यह वैश्विक सम्मेलन आगामी 6 फरवरी 2026 को आयोजित होगा यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण और नवीन शोध कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है केंट होम्योपैथी लेबोरेटरी के एमडी उत्पल यादव द्वारा आयोजित इस गरिमामई कार्यक्रम में डॉ. राजा और डॉ. सना राजा को उनके वर्षों के गहन अनुभव और मरीजों के प्रति सेवा भाव के आधार पर ‘विशेष अतिथि’ के रूप में चुना गया है सम्मेलन के दौरान उन्हें होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा, डॉ. राजा और डॉ. सना राजा पिछले 15 वर्षों से लगातार होम्योपैथी के माध्यम से असाध्य रोगों का उपचार कर रहे हैं यह पहला अवसर नहीं है जब इस दंपत्ति ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया हो इससे पूर्व भी उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा पद्धति के लिए उन्हें यूरोप, स्विट्ज़रलैंड, जर्मनी और फ्रांस, एशिया दुबई, मलेशिया और सिंगापुर, आदमी सम्मानित किया गया है अपनी इस वैश्विक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. राजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और अपने गुरुओं द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को दिया है उन्होंने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने देश और कानपुर शहर का प्रतिनिधित्व करना मेरे और मेरी पत्नी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है जैसे ही डॉ. राजा दंपत्ति को कज़ाकस्तान से बुलावा आने की सूचना मिली, शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, उनके समर्थकों और मरीजों में खुशी की लहर दौड़ गई उनके क्लिनिक पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है स्थानीय लोगों का मानना है कि इस प्रकार के वैश्विक सम्मान से न केवल कानपुर के चिकित्सकों का मान बढ़ा है, बल्कि वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति (होम्योपैथी) के प्रति जनमानस का विश्वास भी और अधिक सुदृढ़ होगा।

नवागत एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने संभाला कार्यभार
सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड