कानपुर सेंट्रल व्यवस्थाएं परखने पहुंचे डीआरएम रजनीश अग्रवाल, परीक्षाओं और माघ मेले को लेकर दिए विशेष निर्देश
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
मंडल रेल प्रबंधक (DRM) रजनीश अग्रवाल ने गुरुवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए चल रही ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के कार्यों की प्रगति जांची और आगामी चुनौतियों को देखते हुए अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने प्लेटफॉर्म नंबर एक से लेकर सिटी साइड तक के पूरे परिसर का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि आगामी दिनों में कानपुर में कई बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं, जिसके चलते परीक्षार्थियों की भारी भीड़ स्टेशन पर होगी डीआरएम ने निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए सुगम व्यवस्था की जाए ताकि उन्हें प्लेटफॉर्म तक पहुँचने में असुविधा न हो इसके साथ ही स्टेशन पर ‘होल्डिंग एरिया’ के बेहतर संचालन की योजना बनाने को कहा, ताकि भीड़ को नियंत्रित रखा जा सके डीआरएम ने बताया कि माघ मेले के अभी दो प्रमुख स्नान शेष हैं ऐसे में श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा में कोई कमी नहीं आनी चाहिए उन्होंने रेलवे ट्रैक की गुणवत्ता और स्टेशन के सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की प्लेटफॉर्म पर सफाई, पेयजल और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया, स्टेशन का भ्रमण करने के बाद डीआरएम ने वीआईपी लाउंज में उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की उन्होंने ‘अमृत भारत योजना’ के तहत हो रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर अपडेट करने के निर्देश दिए इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रयागराज आरपीएफ कमांडर विजय प्रकाश पंडित, स्टेशन डायरेक्टर आशुतोष सिंह, स्टेशन मास्टर अवधेश त्रिवेदी, आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त विवेक वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नवागत एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने संभाला कार्यभार
सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड 