अक्षय कुमार स्टारर ‘खेल खेल में’ 15 अगस्त को रिलीज होगी
गुलशन कुमार, टी-सीरीज़, केकेएम फिल्म प्रोडक्शन और वकाउ फिल्म्स की नवीनतम प्रस्तुति कॉमेडी-ड्रामा ‘खेल खेल में’ 15 अगस्त को रिलीज होगी। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय द्वारा निर्मित और मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, एमी विर्क के साथ तापसी पन्नू और आदित्य सील के साथ प्रज्ञा जायसवाल की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म का लेटेस्ट ट्रैक ‘हौली हौली….’ रिलीज हो चुका है। ये एक पंजाबी फन ट्रैक है जिसे गुरु रंधावा, यो यो हनी सिंह और नेहा कक्कड़ ने स्वर दिया है।15 अगस्त वीकेंड पर चार फिल्मों का क्लैश होना तय है।श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ और ‘खेल खेल में’ के अलावा इस दिन ‘वेदा’ और ‘डबल आईस्मार्ट’ जैसी फिल्में भी रिलीज होंगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में फैंटेसी और फैमिली ड्रामा का तड़का
‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, फैमिली ऑडियंस ने बनाया सरप्राइज हिट
‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान ‘ऑपरेशन गंगा’ को रियल बनाएंगी वर्लिन पंवार
अब भंसाली की भव्य दुनिया में दिखेगा रणबीर-आलिया-विक्की का जलवा ‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम
चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू ‘GDN’ की सफलता में आर. माधवन का जुनून रंग लाया
मुसाफिर कैफे’ की वेदिका पिंटो बनीं लक्ष्य की नई को-स्टार लक्ष्य के साथ रोमांस करेंगी वेदिका पिंटो वेदिका पिंटो और लक्ष्य की नई जोड़ी मचाएगी हलचल 