साउथ के बाद अब बॉलीवुड में दस्तक देगी अदाकारा नायरा पाल
अदाकारा नायरा पाल को बचपन से ही नृत्य और अभिनय के प्रति विशेष लगाव था और यही वजह है कि अपने अभिनय में कुशलता लाने के लिए वह सर्वप्रथम रंगमंच से जुड़ी और वहीं उन्होंने मॉडलिंग के लिए इनको ऑफर मिला। नायरा पाल ने यह ऑफर स्वीकार कर लिया। मॉडलिंग इनके लिए नया था तो इन्होंने इसकी बारीकियों को सीखा और एफ टीवी वर्ल्ड के रैम्प शो की विजेता बनी, जिसमें इन्हें मिस मुम्बई का सम्मान मिला और यहीं से वो चर्चा में आईं और नायरा फैशन शो एवं रैम्प शो का हिस्सा बनने लगी। यह दिल्ली शोज़ टॉपर बनी। नायरा यूपी के बड़े शहरों जैसे कानपुर और लखनऊ में कई फैशन शो जीती। इनकी जल्द ही म्यूजिक वीडियो रिलीज होने वाली हैं जिनमें से एक वीडियो ज़ी म्यूजिक और दूसरा टी सीरीज से लांच होगा। सावन के आगमन के साथ ही शिव भक्ति में डूबा इनका म्यूजिक वीडियो लॉन्च होगा जिसमें नायरा ने अद्भुत क्लासिकल डांस किया है जिसकी चर्चा बॉलीवुड में काफी हो रही है। म्यूजिक वीडियो के साथ साथ ही इनकी एक दक्षिण भारतीय फिल्म भी बनकर तैयार है जो जल्द बड़े पर्दे पर आयेगी। बॉलीवुड के कई प्रोड्यूसर अपने प्रोजेक्ट में नायरा को शामिल करने की योजना बना रहे हैं। अब बहुत जल्द ही साउथ की फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद अदाकारा नायरा पाल बॉलीवुड में पूरी तैयारी के साथ बॉलीवुड में दस्तक देने वाली है। कानपुर (उत्तर प्रदेश) के समीपवर्ती इलाका हाता गंभीरपुर की मूल निवासी नायरा पाल का पूरा ध्यान फिलवक्त अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर है जिनमें फिल्म और कई म्यूजिक वीडियो का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

रश्मि आर्या ने ‘शिव शंभू शंकरा’ से शुरू किया सुरों का सफर ‘शिव शंभू शंकरा’ से रश्मि आर्या का भावुक सिंगिंग डेब्यू ‘शिव शंभू शंकरा’ से रश्मि आर्या ने रचा नया अध्याय
‘शिद्दत’ के साथ राहिल आज़म का दमदार डेब्यू ‘शिद्दत’ के साथ कैमरे के पीछे चमके राहिल आज़म राहिल आज़म की ‘शिद्दत’ ने दिखाया जुनून और जज़्बात का नया रंग
7 महीने की प्रेग्नेंसी में भी एक्शन करती रहीं दीपिका पादुकोण
7 अगस्त को आएगा ‘आर्यभट्ट का जीरो’ ‘आर्यभट्ट का जीरो’ में हिमांश कोहली का इमोशनल अवतार ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज़
थलपति विजय का आखिरी धमाका! 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी ‘जना नायगन’
‘आज की रात’, ‘पायल’ और ‘क़त्ल’ के बीटीएस ने जीता फैंस का दिल ‘आज की रात’, ‘पायल’ और ‘क़त्ल’ के बीटीएस ने खोले पर्दे के पीछे के अनसुने राज 