सड़क सुरक्षा माह के तहत ट्रैफिक वॉलिंटियर्स को साथ लेकर यातायात पुलिस कर रही लोगों जागरूक
कन्नौज । पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी आफ़ाक़ खां द्वारा ट्रैफिक वॉलिंटियर्स को साथ लेकर सड़क सुरक्षा माह के तहत कन्नौज शहर के चौराहों एवं तिराहों पर पी ए सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। वाहन चालकों को रोक-रोक कर ट्रैफिक वॉलिंटियर्स समझा रहे हैं। कि दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट धारण किए चलना कितना खतरनाक है। वहीं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए बताया जा रहा है। सीट बेल्ट न लगाने से दुर्घटना होने पर चोट की गंभीरता किस तरह से खतरनाक हो जाती है। लोगों को कोहरे में गाड़ी किस तरह चलानी चाहिए? रॉन्ग साइड वाहन चलाना कितना खतरनाक होता है? दो पहिया वाहनों पर तीन लोगों के बैठने पर सड़क दुर्घटनाएं अधिक क्यों होती हैं? अधिकतर शराब पीकर गाड़ी चलाने से दुर्घटनाएं क्यों होती है।ओवर स्पीडिंग से सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं तो होती ही है। मरने वालों की संख्या भी अधिक हो जाती है। इन सब नियमों के बारे में ट्रैफिक वॉलिंटियर्स और यातायात प्रभारी द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इस मौके पर ऐसी वॉलिंटियर्स के साथ यातायात पुलिस के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

यातायात नियमों के पालन का संदेश, “सुरक्षा घर से शुरू होती है” — टीएसआई अरशद अली
राष्ट्रीय युवा दिवस पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं ने लगाई दौड़
कन्नौज तिर्वा कोतवाली के अंतर्गत अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत एक घायल
मेडिकल कॉलेज तिर्वा के असिस्टेंट कुक का उसके कमरे में मिला शव,पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज में संविदा कर्मियों ने मानदेय और निष्कासन को लेकर उठाई आवाज, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर सी पी पाल ने किया खंडन
ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित एक घायल, टी एस आई अरशद अली ने मौके पर पहुंच कर घायलों की मदद की 