महिला आयोग की सदस्य ने कस्तूरबा की छात्राओं का जाना हाल, जेल का भी किया निरीक्षण
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के क्रम में सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी विद्यालय कुछेछा का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां अध्यनरत छात्राओं से विद्यालय में दी जा रही सुविधाओ के बारे में फीडबैक लिया तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के बारे में उन्हें जागरूक किया ।
तत्पश्चात राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य ने सीएचसी सुमेरपुर का निरीक्षण कर वहां दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा वहां पर मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में फीडबैक लेकर संबंधित को जरूरी निर्देश दिए तथा कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। तत्पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए । उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
इसके पश्चात सदस्य ने जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां पर स्थित महिला बैरिक/महिला बंदी गृह को देखा तथा वहां दी जा रही सुविधाओं के बारे में महिला कैदियों से फीडबैक लिया तथा संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ,जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम के अलावा अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के क्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य कल दिनांक 19 मार्च 2025 को मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने, महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से तथा पीड़ित महिलाओं की सुगमता की दृष्टि से डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट हमीरपुर में पूनम द्विवेदी, सदस्य ,उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा 19 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जागरूकता शिविर/महिला जनसुनवाई एवं महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा की जाएगी।
अतः उक्त के दृष्टिगत उन्होंने जनपद हमीरपुर के महिला उत्पीडन से पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि 19 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेटे हमीरपुर में आयोजित जागरूकता शिविर में उपस्थित होकर महिला उत्पीड़न के सम्बन्ध में सदस्य उ०प्र० राज्य महिला आयोग के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 