आठ वर्ष की उम्र में रमज़ान का रोजा रख मासूमों ने मांगीं दुआएं, दी मुबारकबाद
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। रमजान में पवित्र महीने में मासूम बच्चों में रोजे रखने के लिए अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसमे नगर सहित क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लो में मासूम बच्चो ने रमज़ान का रोजा रख खुशहाली और तरक्की की दुआएं मांगी है। जिसपर बच्चों के परिजनों ने उन्हें फूल-मालाओं पहनाकर ढेर सारी मुबारकबाद दी।
क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी बाबा निजामी के सज्जादानशीन हाफिज रफीक उद्दीन निजामी बावा की दो बेटियां तैबा व मुबस्सरा ने अपनी आठ व सात वर्ष की उम्र में अपना पहला रोज़ा रख कर परिवार की खुशियों में चार चांद लगा दिए। जिसपर बच्चों ने माता पिता की इजाज़त मिलने के उपरान्त उसने रात में खुशी खुशी सहरी की और रोज़ा रख लिया। जिसपर दोनों मासूमों के सफलतापूर्वक रोजा रखने पर उत्साहित परिजनों का खुशी का ठिकाना नहीं था और घर पर अलग-अलग किस्मों के कई पकवान बनाकर दोनों मासूमों को फ़ूल माला पहनाकर ढ़ेर सारी मुबारकबाद दी।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 