आज से शुरू होगा मूल्यांकन कार्य, परीक्षकों के साथ हुई बैठक
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। बुधवार से शुरू होने वाले मूल्यांकन कार्य को लेकर मंगलवार को दोनों केंद्रों में उपनियंत्रक की अध्यक्षता में परीक्षकों के साथ बैठक की गई। जिसमें परीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।वहीं डीआइओएस ने भी केंद्रों में जाकर स्थिति का जायजा लिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार से जिला मुख्यालय स्थित श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में हाईस्कूल व राजकीय इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की बोर्ड कापियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। अभी तक हाईस्कूल की 38000 व इंटरमीडिएट की 43710 उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं। जिन्हें कोठार में सुरक्षित रखा दिया गया है। वहीं परीक्षकों के साथ बैठक भी कर ली गई है। मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज में आयोजित बैठक में उपनियंत्रक राजेंद्र कुमार प्रजापति ने परीक्षकों को बताया कि मूल्यांकन के दौरान मोबाइल पूरी तरह से वर्जित रहेगा। केंद्र में किसी भी बाहरी व्यक्ति की इंट्री नही होगी। पास वाले अध्यापकों की ही इंट्री होगी। किसी भी प्रकार की वीडियो और फोटोग्राफी नहीं होगी। कापी मूल्यांकन में गलत उत्तर में क्रास करके शून्य अंक देना अनिवार्य होगा। पहले दिन पांच कापियों का मूल्यांकन कर डीएचई परीक्षकों को मूल्यांकन की संपूर्ण जानकारी देंगे। मूल्यांकन में बाल पेन का ही प्रयोग किया जाएगा। इस मौके पर सह नियंत्रक प्रकाश गौरव गौतम, प्रयवेक्षक शिवनारायण यादव, इंचार्ज सौरभ पांडेय मौजूद रहे।

ब्याज माफी योजना-2026 का लाभ उठाकर बकाया कर का निस्तारण करें व्यापारी: जिलाधिकारी
पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी 