डेढ़ वर्ष पूर्व तार खंभा लगा करेंट दौड़ाना भूला विभाग लोगों ने काटा हंगामा
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 16 में पिछले डेढ़ वर्ष से तार खंभा लगाने के बाद विद्युत विभाग करेंट नहीं दौड़ा सका है। सोमवार को इस वार्ड के डेढ़ दर्जन से ज्यादा महिलाओं व पुरुषों ने पावर हाउस पहुंचकर जमकर हंगामा काटते हुए एसडीओ को संबोधित ज्ञापन अवर अभियंता को सौंपा। अवर अभियंता ने एक सप्ताह में आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया है।
कस्बे के देवगांव मार्ग किनारे वार्ड संख्या 16 में नई बस्ती आबाद है। इस बस्ती को विद्युत आपूर्ति देने के लिए विभाग ने डेढ़ वर्ष पूर्व विद्युत पोल लगाकर आपूर्ति के लिए केबिल डाल दी थी। लेकिन ट्रांसफार्मर रखकर अभी तक आपूर्ति नहीं चालू की है। इस समस्या को यहां के वाशिंदों ने फरवरी माह में सदर विधायक डा. मनोज कुमार प्रजापति के समक्ष रखा था। विधायक की फटकार के बाद विद्युत विभाग ने 28 फरवरी तक आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया था। 28 फरवरी तक जब आपूर्ति नहीं बहाल हुई तब लोगों का धैर्य जवाब दे गया। सोमवार को सुबह 11 बजे यहां के वाशिंदे हरिओम, वंदना, बलिराम कुशवाहा, रामकिशन, पूजा, रजनी, ममता, भूपेंद्र, रानी, रोशनी, अर्जुन, ममता देवी, शालिनी, अशोक कुमार आदि पावर हाउस आ धमके और जमकर हंगामा करते हुए एसडीओ को संबोधित ज्ञापन अवर अभियंता को सौंपा। हंगामा कर रहे लोगों को समझाते हुए अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने कहा कि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जगह की समस्या थी इसका समाधान हो गया है। एक सप्ताह के अंदर विद्युत ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हो सका। लोगों ने कहा कि अगर एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी से शिकायत तथा पावर हाउस में अनशन करने को मजबूर होंगे।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट 