जमीनी विवाद में चली गोली, एक युवक हुआ घायल
उपदेश टाइम्स, हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के देवगांव चौराहे पर बुधवार को सुबह जमीन के विवाद को लेकर गोलियों चलने लगीं। एक पक्ष दूसरे पक्ष की जमीन पर खड़े पेड़ों को काट रहा था। दूसरे पक्ष के मना करते ही उन्होंने साथ लाए लाइसेंसी दुनाली बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। दूसरे पक्ष ने दीवार की आड़ लेकर जान बचाई। इस फायरिंग में उसके कंधे में 12 बोर की गोली के कई छर्रे लगे हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद करते हुए आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित को बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बे के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के समीप रहने वाले अवधकिशोर पांडेय की जमीन देवगांव चौराहा के पास है। यहीं पर बड़ी पुलिया के पास मैथिलीशरण गुप्त मार्ग निवासी राममिलन सोनी की जमीन है। राममिलन सोनी का दावा है कि अवधकिशोर पांडेय की जमीन उसकी है। इसी जमीन में बुधवार सुबह सात बजे राममिलन अपने भाई रामजी सोनी, राजकुमार सोनी, पुत्र सत्यम एवं शिवम सोनी व सात आठ अज्ञात लोगों के साथ पेड़ काट रहा था। सूचना पाकर अवधकिशोर पांडेय मौके पर आए और पेड़ काटने से मना किया। इस पर राममिलन सोनी ने गालीगलौज करते हुए लाइसेंसी दोनाली बंदूक के साथ अवैध असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान करीब 12 गोलियां चलीं। इनमें से गोलियों के चार छर्रे अवधकिशोर पांडेय के कंधे में जा लगे। इससे वह गिर गए और हमलावर हवाई फायरिंग करके मौके से भाग निकले। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष अनूप सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने राममिलन सोनी, उसके भाइयों व पुत्रों के साथ सात आठ अज्ञात के खिलाफ प्राणघातक हमला करने का मुकदमा दर्ज करके मुख्य आरोपित राममिलन सोनी को दोनाली बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।

पहले दिन शुरू हुए यमुना पुल के मरम्मतीकरण में दुरुस्त की गई 14 नंबर कोठी
कस्बे की छात्रा ने नीट परीक्षा में मारी बाजी
आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम समेत महिला की हुई मौत. एक गंभीर
न्यायालय गया युवक बेहोश होकर गिरा, पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती
मार्निंग वाक पर निकला युवक बेसुध हालत में पहुंचा घर, रात में लगाई फांसी
नमामि गंगे कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट